स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आज योगी सरकार मनाएगी सद्भावना दिवस

उत्तर प्रदेश में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा. एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता पूरे प्रदेश में जिलों-जिलों में प्रवास कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों आज सद्भावना दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान सभी कर्मचारियों को सद्भावना की प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी.