सपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने रोती दिखी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी, जानें मामला

अमेठी- सपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने रोती दिखी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी,
सपा सरकार मे खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी मंच पर फफक फफक कर रोयी ,
बोली मेरे पति गायत्री प्रसाद प्रजापति को षड्यंत्र के तहत फसाया गया है और उनको आज जेल में डाल दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी दलित शोषित पिछड़े लोगों को परेशान कर रही है पूरे प्रदेश की जनता त्राहिमामं बोल रही है।
आज दलित समाज के लोग अपने आपको ठगे महसूस कर रहे हैं। आज बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी ने धोखा किया है।*