आखिर विवेक ओबेरॉय को आई शर्म, मांगी माफ़ी!

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपने एक ट्वीट के बाद ऐसा फंसे कि सोशल मीडिया पर लोगो ने उन्हें बहुत ट्रोल किया | उन्होंने ऐश्वर्या राय की तस्वीर ट्वीट कर उनका मजाक उड़ाया था | उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहुत आलोचना हुई | लेकिन अब विवेक ओबेरॉय ने अपना यह ट्वीट हटा दिया है और माफी मांग ली है | विवेक ओबेरॉय ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है | उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अगर किसी भी महिला को मेरी वजह से दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं और अपना ट्वीट हटाता हूं | विवेक ओबेरॉय ने जो पोस्ट किया था उसमे सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर “ओपिनियन पोल” लिखा था | ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर “एग्जिट पोल” जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में ‘रिजल्ट्स’ लिखा था | यह काफी वायरल भी हुआ |

विवेक ने मंगलवार को ट्वीट ड‍िलीट कर दो नए ट्वीट किए हैं | पहले ट्वीट में एक्टर ने लिखा, “कई बार जो फनी और किसी को चोट नहीं पहुंचाने वाला लगता है, हो सकता है वैसा दूसरे को नहीं लगे | मैंने 10 साल तक करीब दो हजार लड़कियों के बेहतर भव‍िष्य के लिए काम किया है | मैं किसी मह‍िला को अपमान‍ित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं |” एक दूसरे ट्वीट में एक्टर ने कहा, “मेरे मीम से अगर किसी महिला की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं | ट्वीट ड‍िलीटेड |”

विवेक के ट्वीट के बाद महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी ने विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई थी | एनसीपी ने विवेक के ट्वीट पर सवाल उठाया, “कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है | राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?” एनसीपी ने कहा, “उसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए |”

Related Articles

Back to top button