विराट के इस ट्वीट का मतलब धोनी का सन्यास है!

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को धक्का लगा है | लोग सोचने पर मजबूर हो गए है कि कहीं धोनी संन्यास तो नहीं लेने वाले ! बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद काफी चर्चा हो रही है | दरअसल, कोहली ने एक मैच का फोटो ट्वीट की है | जिसमें वह धोनी के सामने जश्न में सिर झुकाए नजर आ रहे हैं | कोहली ने इस फोटो का जो कैप्शन दिया है वो ध्यान देने वाला है |

विराट ने लिखा कि इस मैच को मैं नहीं भूल सकता | स्पेशल नाइट | उन्होंने लिखा कि इस मैच में मुझे इन्होंने (धोनी) फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया था | ये मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी 20 2016 का था, जो क्वॉर्टर फाइनल की तरह था | इस मैच में धोनी कप्तानी कर रहे थे | भारत ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी | आखिर में कोहली ने अपने ट्वीट में धोनी को भी टैग किया है |

भारत ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता

यह मैच 27 मार्च 2016 को मोहाली में खेला गया था | इस मैच मे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था | टीम ने 20 ओवरों में 160 रन बनाए | जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया था | इस मैच में कोहली ने 51 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए | वहीं धोनी ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रनों की पारी खेली | दोनों के बीच 67 रनों की नाबाद साझेदारी हुई |

जब महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर खूब चर्चाएं हुई

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की हार के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर खूब चर्चाएं हुई | सेमीफाइनल में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर भी यही बात कही जा रही थी कि एमएस धोनी ने अब शायद देश के लिए रंगीन कपड़ो में अंतिम मुकाबला खेल लिया है | धोनी के भारत ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रशंसक हैं | विराट के इस ट्वीट के बाद लोगो में बेचैनी बड़ गई है |

Related Articles

Back to top button