लंदन में भारतीय हाई कमीशन पर बौखलाए पाकिस्तान समर्थकों का हमला! चार गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के लोग और अलगाववादी नेता बौखला गए हैं | गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब लंदन में भारतीय उच्चायोग में आजादी का जश्न मनाया जा रहा था उस वक्त बाहर हज़ारों लोग हंगामा कर रहे थे | इस हंगामे में पाकिस्तानी और अलगाववादी नेता शामिल थे | इस मामले में स्कॉटलैंड यार्ड ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है | भारत के खिलाफ विरोध करने वालों में पाकिस्तान समूहों, सिख और कश्मीरी अलगाववादी संगठन शामिल थे | वहीं भारत समर्थक प्रदर्शनकारी भी उच्चायोग के बाहर जमा हुए | दोनों को बैरियर से अलग किया गया | प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और उस पर नारे लगा रहे थे |

प्रदर्शनकारियों के बीच यहां झड़प भी हुई | लोगों ने पत्थरबाजी की और पानी की बोतलें भी फेंकी | मेट्रोपोलिटन पुलिस के मुताबिक इस दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ लेकिन ये प्रदर्शन ‘कुछ छोटी घटनाओं’ को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा | पुलिस को पहले से पता था कि यहां इस तरह का हंगामा हो सकता है | ऐसे में पहले से ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैयारी कर ली गई थी | जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के चलते भारी संख्या में भारतीय मूल के लोग आजादी का जश्न मनाने के लिए यहां पहुंचे थे | इससे पहले ब्रिटेन में भारत के हाई कमिशन रुची घनश्याम ने झंडा पहराया | इस मौके पर उन्होंने कई लोगों को सम्मानित भी किया |

Related Articles

Back to top button