अब उत्तराखंड कांग्रेस पर भी गिरा 370 का हथौड़ा, बंट गयी पार्टी

कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। पार्टी में अंदर ही अंदर विरोध अब जगजाहिर होने लगा है। एक के बाद एक कांग्रेस नेता 370 के समर्थन में सामने आते दिखाई दे रहे हैं। पहले उत्तराखंड की नेत्री इंदिरा हृदयेश ने 370 का खुलकर समर्थन किया और अब उत्तराखंड के उप प्रतिपक्ष नेता करन माहरा के साथ साथ पौड़ी के प्रतिपक्ष नेता मनीष खंडूड़ी भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

करन माहरा ने आर्टिकल 370 को हटाने का स्वागत करते हुए कहा कि अब देखना यह होगा कि इसके कूटनीतिक प्रभाव क्या पड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ़ कश्मीर की ज़मीन नहीं हमें कश्मीरियों का भी देश की मुख्यधारा में स्वागत करना चाहिए। माहरा ने यह भी कहा कि कश्मीर की महिलाओं, लड़कियों के बारे में सोशल मीडिया में जो आपत्तिजनक बात कही जा रही है | वह बहुत ग़लत है, ऐसा किसी भी सूरत में नहीं कहना चाहिए।

हमेशा से 370 हटवाना चाहते थे मनीष खंडूड़ी

पौड़ी से कांग्रेस से चुनाव लड़े पूर्व मुख्यमंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने भी आर्टिकल 370 का समर्थन किया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि एक सैनिक का बेटा होने के नाते वह हमेशा से चाहते रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाई जाए। इसके साथ ही खंडूड़ी ने यह भी कहा कि आर्टिकल 370 हटाए जाने का फैसला भले सही हो पर इसका तरीका गलत था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े फैसले से पहले स्थानीय जनता की राय जाननी चाहिए थी और इससे समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button