उत्तर प्रदेश चुनाव की अधिसूचना जारी

लखनऊ –उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उत्तर प्रदेष के 761 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की स्थिति की तो आगरा में अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला , फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला के लिए आरक्षित हैं. इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित में हैं।