UPSC 2024 Result: प्रयागराज की ‘शक्ति दुबे’ बनी टॉपर, टॉप 20 में पिता-बेटी की जोड़ी.. जानिए पूरी डिटेल्स

22 अप्रैल 2025 को घोषित UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है। BHU से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली शक्ति दुबे की मेहनत और संघर्ष आखिरकार रंग लाई। 2018 से तैयारी में जुटीं शक्ति अब देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा का चेहरा बन गई हैं।
टॉपर्स की लिस्ट: बेटियां छाईं, BHU की दमदार मौजूदगी
इस साल के टॉप 10 में बेटियों का दबदबा देखने को मिला। शक्ति दुबे के बाद हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 10 में आयुषी बंसल, कोमल पुनिया जैसी प्रतिभाओं ने भी जगह बनाई।
रैंक और नाम
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- डोंगरे अर्चित पराग
- शाह मार्गी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
मिर्जापुर से भी मिली बड़ी सफलता
मिर्जापुर की एसडीएम सौम्या मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 18 और वहीं एसडीएम हेमंत मिश्रा ने 13वीं रैंक हासिल की है। पिता-पुत्री की यह सफलता लोगों के लिए एक प्रेरक उदाहरण बन गई है।
कैसे हुई परीक्षा? कितने हुए चयनित?
प्री परीक्षा: 16 जून 2024
मुख्य परीक्षा: 20-29 सितंबर 2024
साक्षात्कार: 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025
रिक्तियां: 1132 पद
चयनित उम्मीदवार: 1009
रिज़र्व लिस्ट: 230
वर्ग अनुसार चयन:
सामान्य: 335
EWS: 109
OBC: 318
SC: 160
ST: 87
PwBD: 45
शक्ति दुबे की यात्रा: संघर्ष से सफलता तक
शक्ति दुबे ने प्रयागराज में शुरुआती शिक्षा ली और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद BHU से MSc (बायोकेमिस्ट्री) करने के बाद 2018 में UPSC की तैयारी शुरू की। छह साल की कड़ी मेहनत और अनुशासन से उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान पाया।
सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बनीं शक्ति
इसी के साथ UPSC रिज़ल्ट आते ही सोशल मीडिया पर #ShaktiDubey ट्रेंड करने लगा। लोग उन्हें प्रेरणा का स्रोत बता रहे हैं और उनके धैर्य व संकल्प की प्रशंसा कर रहे हैं।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।