शहीदपुर में गुलदार पिंजरे में फंसा

रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के गांव शहीदपुर में वन विभाग के पिंजरे में आखिरकार गुलदार फंस ही गया। वह पिंजरे में रखे गए मुर्गे को निवाला बनाने आया था।
इस इलाके में करीब डेढ़ महीने से गुलदार की दहशत थी। वह दो कुत्तों को निवाला बनाने के साथ पिंजरे में बांधी गई बकरी को उठा ले गया था। कुछ दिन पहले खेत में चारा लेने गई महिलाओं पर भी गुलदार ने हमला किया था। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।