झारखंड के पूर्व राज्यपाल के निधन पर इस हस्ती ने गहरा दुःख किया व्यक्त

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पूर्व राज्यपाल एम. रामा जोइस के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।सोरेन ने आज यहां कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।