रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ यह रिश्वतखोर गड़खा ब्लॉक का कर्मचारी… वीडियो वायरल!

भारत एक बड़ा ही कमाल का देश है। यहां तरह-तरह के लोग देखने को मिलते हैं। कुछ इतने ज्यादा ईमानदार हैं कि लोग उनकी ईमानदारी की मिशाल देते हैं, वहीं कुछ इतने बेईमान और भ्रष्ट हैं कि लोग उनकी भी मिशाल देते हैं। भारत में भ्रष्टाचार का स्तर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो भारत एक दिन विश्व का सबसे भ्रष्ट देश बन जायेगा। यहां ऊपर से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं।
कोई भी आम नागरिक बिना रिश्वत दिए अपना काम तो करवा ही नहीं सकता है। कई बार गरीब लोग रिश्वत ना दे पाने की वजह से अपना काम नहीं करवा पाते हैं। यहां के लगभग सभी सरकारी दफ्तरों में जमकर रिश्वत का खेल देखा जा सकता है। हर एक अधिकारी इसके जाल में फंसा हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भ्रष्टाचार लोगों के खून में बह रहा है। हर दिन किसी न किसी सरकारी कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
आज हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें गड़खा ब्लॉक का कर्मचारी घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। इतनी सख्ती के बाद भी यह अपने कुकर्मों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल यह मामला गड़खा का है। यहां एक कर्मचारी सरेआम रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। यह मामला तब और बढ़ गया जब किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक कर्मचारी जमीन की दाखिल खरीज करवाने के लिए रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से शूट किया है। वीडियो सामने आने के बाद जब हमने कर्मचारी से बात करी तो उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं है