आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के राज्यपाल, ये रही तबादलों की नई लिस्ट

देश में कई राज्यों में राज्यपाल(Governer) की बदली हो गई है। राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्यों में नए राज्यपाल का चयन किया गया। कुछ समय पहले भी कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे। इनमे बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Ramnath Kovind) ने कई राज्यों के राजयपालो में बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में कलराज मिश्र(Kalraj Mishra) को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले कलराज मिश्रा हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थे। वहीँ भगत सिंह कोश्यारी(Bhagat Singh Koshyari) को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। सी. विद्यासागर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कोश्यारी की नियुक्ति की गयी है। वहीं बंडारू दत्तात्रेय(Bandaru dattatreya) को हिमाचल का नया राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय भारतीय जनता पार्टी(BJP) की संयुक्त आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में श्रम और रोजगार मंत्री थे। आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। महज 26 वर्ष की उम्र में बतौर विधायक संसदीय राजनीति की शुरुआत करने वाले आरिफ मोहम्मद(Arif Mohammad) कांग्रेस से दो बार, जनता दल और बसपा से एक-एक बार लोकसभा का सदस्य रह चुके आरिफ मोहम्मद खान ने वर्ष 2004 भाजपा में शामिल हुए थे। वहीँ तेलंगाना(Telangana) के राज्यपाल का पदभार तमिलसाईं सौदरराजन को सौंपा गया है। सौंदरराजन इससे पहले तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष थीं।

गौरतलब है कि जुलाई अंत में यूपी(UP), मध्य प्रदेश और बिहार के राज्यपाल की बदली हुई थी। राष्ट्रपति ने आनंदी बेन पटेल(Anandi Ben Patel) को यूपी की राजयपाल के तौर पर नियुक्त किया था। उनके साथ बिहार(Bihar) में फगु चौहान और मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में लालजी टंडन(Lalji Tandon) को राज्यपाल की ज़िमेदारी सौंपी थी। इससे पहले लालजी टंडन कश्मीर(Kashmir) और बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button