पहाड़ों में बर्फबारी के गिरने से कोहरे की दस्तक लगातार है जारी
फसलों पर कोहरा गिरने से उनकी फसलों में पानी की बचत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि ठंड के चलते उनके रोजमर्रा के कार्यो पर भी काफी असर पड़ रहा है।

भिवानी। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरे की लगातार दो सप्ताह से दस्तक बनी हुई है। जिसके चलते पशु-पक्षी व आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। वही इसे कोहरे की दस्तक से किसानों को काफी हद तक लाभ है, क्योंकि जितना अधिक नमी युक्त कोहरा होगा, उतना ही गेहूं की फसल को लाभ होगा। इससे किसानों को पानी की बचत भी होती है। यदि सूखा कोहरा गिरता है तो वह किसानों की फसलों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन फिलहाल नमी युक्त कोहरा लोगों के लिए किसानों के लिए काफी लाभदायक बन रहा है।
वही दूसरी तरफ कोहरा व ठंड के चलते आम जनजीवन को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को कोहरे में काफी परेशानियां हो रही है। कुछ मीटर की दूरी पर ही वाहन गायब हो जाता है। जिससे सडक़ हादसे होने का भी अंदेशा बना रहता है। हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है कि सडक़ के नियमों का पालन करें। गाड़ी को धीरे चलाएं, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं। इस प्रकार के टिप्स पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस दे रही है। सामाजिक संगठन भी इस बारे में जागरूक कर रहे हैं।
पशुपालकों व किसानों का कहना है कि यह कोहरा पशु-पक्षी व जनजीवन के लिए नुकसानदायक है। जिसके लिए उन्हें सावधानी बरतनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह कोहरा फसलों के लिए काफी लाभदायक है। क्योंकि फसलों पर कोहरा गिरने से उनकी फसलों में पानी की बचत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि ठंड के चलते उनके रोजमर्रा के कार्यो पर भी काफी असर पड़ रहा है।