लालू यादव की बराबरी कर गए सुशील मोदी, बिहार के 3 नेताओं ने अबतक हासिल की है यह उपलब्धि

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज सोमवार को राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट लिया। सर्टिफिकेट लेने के बाद सुशील मोदी लालू प्रसाद की बराबरी में आ खड़े हुए। भाजपा नेता सुशील मोदी पहले विधानसभा,लोकसभा और फिर विधान परिषद के बाद अब राज्यसभा सदस्य बन गए।
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी बिहार के ऐसे तीसरे नेता बने हैं जो चारों सदनों के सदस्य रहे हैं। रास का सर्टिफिकेट लेने के बाद सुशील मोदी भाजपा के इकलौते ऐसे नेता बन गए जो चारो सदनों के सदस्य बने। सोमवार तीन बजे सुशील मोदी निर्विरोध राज्यसभा उप चुनाव के विजेता घोषित किये गए। रास के चुनाव अधिकारी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र सौंपा।सुशील मोदी से पहले राजद प्रमुख लालू यादव चारो सदन के सदस्य रह चुके हैं. लालू यादव के अलावे एक और शख्स पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि हैं जो चारों सदन के सदस्य रह चुके हैं।िस तरह से सुशील मोदी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद,नागमणी के बाद तीसरे नेता बन गए।
जानकारी के अनुसार राजदसुप्रीमो लालू यादव 1977 में लोकसभा के लिए चुने गए। वर्ष 1980 में विधानसभा, 1990 में विधान परिषद और 2002 में राज्यसभा गए थे। वहीं, पूर्व मंत्री नागमणि 1977 में विधानसभा सदस्य चुने गए थे। 1995 में राज्यसभा और 1999 में लोकसभा और 2006 में विधान परिषद सदस्य बने थे