सपा ने किया आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के नाम की घोषणा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने विजय यादव पुत्र दुर्गा यादव (पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक) को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी आजमगढ़ घोषित किया है।हवलदार यादव को समाजवादी पार्टी आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।