कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने कश्मीर पर कर दी ऐसी गलती कि भड़क गयीं सोनिया गांधी

जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को कमजोर करने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है उस पर कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल का कड़ा विरोध किया, लेकिन इस दौरान कांग्रेस अपने ही एक बयान पर घिर गई है | कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बिल का विरोध करते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मसला नहीं है | ये एक द्विपक्षीय मसला है और संयुक्त राष्ट्र 1948 से इसपर मॉनिटरिंग कर रही है | अधीर के इस सेल्फ गोल से सदन में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी | अधीर रंजन के बगल में बैठीं UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी हैरान नज़र आईं | उनके रिएक्शन से साफ दिखा कि वह अधीर रंजन के बयान से बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखती हैं और खासी नाराज़ हैं |

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अमित शाह ने अभी कहा कि कश्मीर अंदरूनी मामला है, लेकिन यहां अभी भी संयुक्त राष्ट्र 1948 से मॉनिटरिंग करता आ रहा है | ऐसे में ये आंतरिक मामला कैसे हो सकता है | बस कांग्रेस नेता के इसी बयान पर गृहमंत्री अमित शाह भड़क गए थे | अमित शाह ने कहा कि क्या कांग्रेस PoK को भारत का हिस्सा नहीं मानती है, हम इसके लिए जान देने को तैयार हैं |

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का मतलब Pok और अक्साई चिन से भी है, क्योंकि इसमें दोनों समाहित हैं | अमित शाह ने कहा कि आज के प्रस्ताव और बिल भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे | यह महान सदन इस पर विचार करने जा रहा है |

Related Articles

Back to top button