कर्नाटक में आज नई सरकार का गठन, सीएम बनेंगे सिद्धारमैया

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे दूसरी बार कर्नाटक के सीएम बनने जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
यह वही जगह है जहां सिद्धारमैया ने 2013 में शपथ ली थी, जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बने थेकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। खड़गे ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह विपक्षी दलों की एकता का शक्ति प्रदर्शन भी है।
मंत्रिमंडल में तीन एससी, एक लिंगायत
जी परमेश्वर- (एससी)
केएच मुनियप्पा (एससी)
केजे जॉर्ज (अल्पसंख्यक-ईसाई)
एमबी पाटिल (लिंगायत)
सतीश जारकीहोली (एसटी-वाल्मीकि)
प्रियांक खड़गे (एससी)
रामलिंगा रेड्डी (रेड्डी),
बीजेड जमीर अहमद खान (अल्पसंख्यक-मुस्लिम)शपथ ग्रहण में दिखेंगे ये प्रमुख चेहरेशपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला समारोह के लिए न्योता दिया गया है।