शिवराज ने प्रकाश पर्व पर गुरु गोविंद सिंह का स्मरण करते हुआ किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है।
चौहान ने ट्वीट के जरिए गोविंद सिंह के वचनों का भी स्मरण करते हुए लिखा है ‘अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे, तो वर्तमान भी खो देंगे।’
चौहान ने कहा कि धर्म और मानवता के सच्चे सेवक, सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल -डीजल के दाम स्थिर, देखे दिल्ली में आज क्या है पेट्रोल के भाव
दीन-हीन और असमर्थों की सेवा और कल्याण ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सिखों के दसवें गुरु, खालसा पंथ के सृजनहार गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सभी को लख-लख बधाई प्रेषित की है।
उन्होंने ट्वीट के जरिए लिखा है कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म व समाज की रक्षा की ख़ातिर अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया। उनका एकता, भाईचारे व मानवता का संदेश आज भी हमारे लिये प्रेरणादायी है।
राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और अन्य नेताओं ने भी गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) पर उनका स्मरण करते सभी को बधाई दी हैं।