शिवानी गर्ग को बनाया मेयर, आफरीन बनी एक दिन का नगर आयुक्त

सहारनपुर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सहारनपुर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत b.a. प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी शिवानी गर्ग को एक दिन का मेयर बनाया गया तो वही मुन्नालाल गर्ल्स कॉलेज की b.a. द्वितीय वर्ष की छात्रा कु आफरीन बानो को 1 दिन का नगर आयुक्त बनाया गया एक मुस्लिम समुदाय की लड़की आफरीन को सहारनपुर का नगर आयुक्त बनाया गया,
सहारनपुर मुन्ना लाल कॉलेज की छात्रा को सहारनपुर का 1 दिन का नगर आयुक्त बनाया गया जिसके बाद छात्राओं ने जनपद के क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर मौके परसमाधान किया और वही दोनों छात्राओं ने नगर निगम और मेयर कार्यालय का भ्रमण किया और सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने काम के प्रति सजग रहें और सभी कर्मचारी व अधिकारी के साथ सहारनपुर स्मार्ट सिटी तहत वार्तालाप भी की गई और शहर को साफ सफाई पर ज्यादा जोर दिया जाए और सहारनपुर को फीडबैक में नंबर वन लाने के लिए चर्चा भी की गई और क्या-क्या कमियां हैं।
ये भी पढ़ें-देश को उत्तर और दक्षिण में बांटना चाहती है कांग्रेस : सावंत
इन सब चीजों पर चर्चा की गई, आपको बता दें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशभर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज सहारनपुर नगर निगम में नगर आयुक्त और मेयर द्वारा 1 दिन के लिए मुन्नालाल कॉलेज की छात्रों को नगर आयुक्त और मेयर बनाकर मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाया गया जिस क्रम में दोनों युवतियों ने पूरे शहर में भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी किया, और वही सहारनपुर नागर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मिशन शक्ति के अंतर्गत मुन्ना लाल कॉलेज की दो युवतियों को एक को नगर आयुक्त और एक को मेयर बनाया गया।