लगभग 100 दिन चले शाहीन बाग के धरने को हटाया गया, पुलिस ने 1 घंटे में खाली किया रास्ता

देश कोरोना वायरस की मार झेल रहा है और दूसरी तरफ शाहीन बाग में अब भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था। ऐसे में बड़ी खबर है कि दिल्ली पुलिस ने यह धरना अब हटा लिया है। दिल्ली पुलिस ने 1 घंटे में वहां मौजूद लोगों को हटा दिया। लगभग 100 दिन चले इस धरने को कोरोना वायरस के समय भी लगातार चलाया जा रहा था। पूरी दिल्ली इस घातक वायरस की वजह से बन्द हो चुकी है लेकिन यह धरना ख़त्म नहीं हो रहा था। लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने यह धरना खत्म कर दिया है।
बता दे कि दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस और धारा-144 की दलील देते हुए एक घंटे में यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान शाहीन बाग में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनस्थल को खाली कराना चाहते थे।
बता दें कि इससे पहले लखनऊ धरना भी खत्म कर दिया गया था। लखनऊ धरना महिलाओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ही दिया जा रहा था लेकिन उसे भी कोरोना वायरस के चलते खत्म कर दिया गया था।