चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, जानें क्या है वजह ?

चंद्रयान 3 चांद की सतह पर कदम रख देगा। आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी
पूरी दुनिया की नजर भारत की इस लैंडिंग पर टिकी हुई है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश की अलग-अलग जगहों पर पूजा और हवन किया जा रहा है।
वहीं हाल में पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए भारत आई सीमा हैदर ने भी इसके लिए व्रत रखा है।सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में सीमा हैदर और उनके पति सचिन इस वक्त चर्चाओं में हैं।सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को राखी भी भेजी हुई है। गौरतलब है कि कुछ ही घंटों के बाद चंद्रयान 3 का लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा।इसकी सफलता के लिए देशभर में पूजा-पाठ और अनुष्ठान हो रहे हैं।
भारत में जगह-जगह लोग चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन कर रहे हैं।चंद्रयान 3 की लैंडिंग आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कराई जाएगी।इसकी सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा। भारत, अमेरिका, चीन और सोवियत संघ चांद पर साफ्ट लैंडिंग करा चुके हैं।
लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर किसी ने अभी तक लैंडिंग नहीं कराई है।इसरो के अधिकारियों ने सॉफ्ट लैंडिंग की इस प्रक्रिया को 17 मिनट का खौफ करार दिया है।