UP के एटा में किसान आंदोलन के कारण 31 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा में जिला प्रशासन ने किसान आंदोलन एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में 31 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक मिश्रा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 31 मार्च तक जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
इस उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।