एस.बी.आई जनरल ने सड़क सुरक्षा के लिए हिमाचल पुलिस और डूअर्स एन.जी.ओ के साथ मिलाया हाथ

नई दिल्ली। एस.बी.आई जनरल इंश्योरेंस, जो डूअर्स एन.जी.ओ से जुड़ी भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में हिमाचल प्रदेश पुलिस की सहायता करेगी। सी.एस.आर कार्यक्रम के तहत, एस.बी.आई जनरल ने ‘सुनहरे काल (गोल्डन अवर)’ के भीतर मंडी जिले में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र ही औषधीय देखभाल उपलब्ध कराने के लिए एक सुसज्जित एम्ब्युलन्स प्रदान की है। समय पर उपचार प्रदान करना और सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए जीवन रक्षक चिकित्सा संसाधनों की सुविधा प्रदान करना, यह उद्देश्य रखते हुए एस.बी.आई जनरल, डूअर्स एन.जी.ओ, हिमाचल प्रदेश पुलिस और सिविल अस्पताल, सुंदरनगर इस साहचर्य में शामिल है। इसके अलावा, एस.बी.आई जनरल ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ भागीदारी करके राजमार्ग पर अनेक दुर्घटना-प्रवण जगहों में सड़क संकेतक भी प्रदान किए है, जिससे जागरूकता बढ़ाई जा सके और सावधानी बरतने के लिए इसका उपयोग हो और इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकना का उद्देश्य सफल किया जा सके।
सड़क परिवहन और राजमार्ग परिवहन अन्वेषण विभाग (विंग) मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष करीब 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं। दुनिया में दुर्घटना से संबंधित मौतों का लगभग 11% हिस्सा भारत में होता है। एस.बी.आई जनरल ने डूअर्स एन.जी.ओ की मदद से एच.पी पुलिस के साथ भागीदारी की है और दुर्घटनाओं के मामले में एम्ब्युलन्स की सहायता उपलब्ध कराके संकेतक और शीघ्र औषधीय देखभाल तक पहुंच जैसे निवारक उपायों प्रदान करके इस संख्या को कम करने का उद्देश्य रखा है। सिविल अस्पताल भी इसमें सम्मिलित है। इस अवसर पर मंडी में, श्री मधु सूदन शर्मा, आई.पी.एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, सेंट्रल रेंज मंडी, श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री, आई.पी.एस, पुलिस अधीक्षक, मंडी, श्री अश्विनी कुमार, अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी, मंडी, श्री शत्रुघ्न सिंह, कंपनी सचिव एवं अनुपालन अधिकारी, एस.बी.आई जनरल इंश्योरेंस, श्रीमती शेफाली खालसा, प्रमुख – ब्रैंड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एंड सी.एस.आर, एस.बी.आई जनरल इंश्योरेंस, डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी और श्री. नवनीत यादव, संस्थापक और कार्यक्रम संचालक, डूअर्स, इन सभी की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई गई।
इस पहल पर बोलते हुए, श्री. किशोर कुमार पोलुदासु, एम.डी और सी.ई.ओ, एस.बी.आई जनरल इंश्योरेंस ने कहा, “हमारे सी.एस.आर कार्यक्रम के भाग स्वरूप, सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में हम कई वर्षों से बहुत सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। चिकित्सा सहायता में देरी के परिणामस्वरूप हताहतों की बढ़ती संख्या को देखकर बहुत ही दुख होता है। एक जिम्मेदार निगम (कॉर्पोरेट) होने के नाते, हम सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में योगदान और सहायता करना चाहते हैं। अपने सहयोगियों के साथ योगदान करके, हम सड़क पर सुरक्षा और भरोसा सुनिश्चित करने की उम्मीद करते हैं।