रोहित ने पहले छक्का मारा, फिर अपनी फैन से माफी मांगी! क्यों….!

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 5 लम्बे छक्के लगाए | यह छक्के देख के दर्शक झूम उठे | लेकिन इसमें से एक छक्का मीना नाम की भारतीय फैन को जा लगा और उन्हें थोड़ी सी चोट भी लग गई | मैच खत्म होने के तुरंत बाद जब रोहित शर्मा को इस बात का पता चला तो वह मीना से मिलने पहुंच गए | उन्होंने मीना से माफ़ी मांगी और उनका हाल पूछा | इसके बाद रोहित शर्मा ने मीना को एक ऑटोग्राफ वाली हैट गिफ्ट दी |

रोहित ने अपने नाम किये ये बड़े रिकॉर्ड

  • रोहित शर्मा ने विश्व कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया हैं | इस विश्व कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ गए हैं |
  • रोहित शर्मा इस विश्व कप में इतने हिट है कि उन्होंने अपने नाम एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया हैं | फिलहाल रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए हैं साथ ही वे श्रीलंका के कुमार संगकारा के साथ बराबरी पर हैं | संगकारा ने भी 2015 के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर 5 शतक जेड थे |
  • रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके मारने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं |

रोहित शर्मा हैं खास

भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने अब तक विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया हैं | रोहित जब जब भारत को अच्छी शुरुआत देते हैं तो भारत की जीत लगभग तय हो जाती हैं | रोहित की बल्लेबाज़ी की तारीफ़ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी की | उनके मुताबिक रोहित शर्मा टीम को एक बड़ा योगदान देते हैं |

Related Articles

Back to top button