शादी के बाद भी ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को किया था धोखा, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया था जवाब

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है, जिससे आज भी वह फैंस के बीच पॉपुलर हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है, जिससे आज भी वह फैंस के बीच पॉपुलर हैं। नीतू कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। ऋषि कपूर के इस दुनिया से जाने के बाद भी नीतू उन्हें याद करती रहती हैं और अक्सर उनके साथ अपने बॉन्ड को लेकर बात करती नजर आती हैं। एक बार नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की थी और उसे जस्टिफाई भी किया था।

ऋषि कपूर के अफेयर्स

शादी के बाद भी ऋषि कपूर के अफेयर थे। उन्हें लगता था कि नीतू कपूर को उनके अफेयर्स के बारे में पता नहीं चलता, लेकिन नीतू को सब पता होता था। उन्होंने इस बारे में ऋषि कपूर से बात भी की थी और उनसे दूरी भी बना ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतू कपूर ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को वन नाइट स्टैंड कहा था। कई बार नीतू और ऋषि का उनके अफेयर को लेकर झगड़ा भी हुआ करता था, लेकिन बाद में नीतू कपूर को ऋषि कपूर की हरकतों से फर्क पड़ना बंद हो गया था। उन्होंने पति ऋषि कपूर को इग्नोर करना शुरू कर दिया था और उनसे दूर रहने लगी थीं।

नीतू कपूर का रिएक्शन

ऋषि कपूर के रिश्ते को लेकर नीतू कपूर ने एक बार कहा था, “मुझे कॉन्फिडेंस था कि ऋषि मेरे बिना नहीं रह पाएंगे।”

अफेयर्स का पता कैसे चलता था

ऋषि कपूर जितना भी नीतू कपूर से अपने रिश्ते छिपाते थे, लेकिन उन्हें पता चल जाता था। नीतू ने बताया था कि खुद ऋषि कपूर के दोस्त आकर उन्हें अफेयर के बारे में बताते थे।

Related Articles

Back to top button