राष्ट्रपति के अभिभाषण मेंं आरक्षण पर ये बड़ी बात! ध्यान से पढ़िएगा।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया | राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में मोदी सरकार 2.0 के एजेंडे को देश के सामने रखा और सरकार किस तरह न्यू इंडिया की नींव रख रही है इसे भी बताया | इस दौरान सदन में लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसद मौजूद थे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राष्ट्रपति का स्वागत किया | राष्ट्रपति ने अपने भाषण में विकास, नीति समेत कई बड़े मुद्दों का जिक्र किया। इसी के साथ उन्होंने नई सरकार को भी बधाई दी | राष्ट्रपति के संबोधन के बाद उपराष्ट्रपति ने अंग्रेजी में अभिभाषण की प्रमुख बातों को दोहराया | आरक्षण के मुद्दे पर बड़ी बात कही। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में बहस होंगी | संसद का पहला सत्र 26 जुलाई यानी 40 दिन तक चलेगा | उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति का देश की संसद में पढ़ा जाने वाला पहला अभिभाषण प्रधानमंत्री की बिना पर पढ़ा जाता है| यानी कि यह भाषण सरकार की ओर से राष्ट्रपति पढ़ते हैं |

राष्ट्रपति ने संसद में जो मुख्य बाते कही वह यह थी :-

– इस लोकसभा में लगभग आधे सांसद पहली बार निर्वाचित हुए हैं | लोकसभा के इतिहास में सबसे बड़ी संख्या में 78 महिला सांसदों का चुना जाना नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करता है| सदन में इस बार हर प्रोफेशन के लोग आए हैं |

– 61 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र का सम्मान किया है, गर्मी में भी वोट दिया और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | लोकसभा के नए स्पीकर को उनके चयन, चुनाव आयोग को सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई |

– मेरी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है | देश के लोगों ने लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार किया लेकिन अब स्थिति बदली है | 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था, लेकिन अब हमारी सरकार ने राष्ट्रनिर्माण के लिए कदम बढ़ाए हैं | मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के साथ आगे बढ़ रही है |

– मेरी सरकार 30 मई को शपथ लेने के तुरंत बाद नए भारत के निर्माण में जुट गई है | ऐसे भारत में युवाओं के सपने पूरे होंगे, उद्योग को ऊंचाईयां मिलेंगी, 21वीं सदी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा | 21 दिन के कार्यकाल में ही मेरी सरकार ने किसान, जवान के लिए बड़े फैसले किए हैं |

– किसान हमारे देश का अन्नदाता है, पीएम किसान योजना के तहत अब देश के हर किसान को मदद की जाएगी | साथ ही किसानों के लिए पेंशन योजना भी लागू की जा रही है | पहली बार किसी सरकार ने छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन की योजना शुरू की गई है | इससे 3 करोड़ दुकानदारों को लाभ मिलेगा |

– देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के लिए भी मेरी सरकार लगातार फैसले ले रही है | मेरी सरकार ने जवानों के बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी की गई है | पहली बार राज्य पुलिस के जवानों के बेटे-बेटियों को भी शामिल किया गया है |

– जल संकट को देखते हुए पहली बार भारत सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय का निर्माण किया है | क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए देश में स्वच्छ भारत की तरह ही जल संरक्षण के लिए आंदोलन चलाया जाएगा |

– मेरी सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक सभी किसानों की आय दोगुनी की जाए | इसके लिए हम दशकों से रुकी हुई सिंचाई योजना को पूरा कर रहे हैं, मतस्य पालन को बढ़ा रहे हैं | किसानों को आधुनिक खेती को लेकर शिक्षित कर रहे हैं, हम ब्लू क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं |

– ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है | कृषि क्षेत्र की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए, आने वाले वर्षों में 25 लाख करोड़ रुपए का और निवेश किया जाएगा | अभी तक किसानों के पास मदद के तौर पर 12 हजार करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है |

– सरकार के द्वारा सामान्य वर्ग के गरीब युवाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है | इस दौरान पहले से जारी SC/ST आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं की गई है |

– भारत विश्व की सबसे तेज़ बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है | महंगाई कम है, जीडीपी बढ़ रही है, विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ रहा है | हमारा लक्ष्य 2024 तक भारत पांच ट्रिलियन की इकॉनोमी बने | जल्द ही नई औद्योगिक नीति का ऐलान भी किया जाएगा |

– मेरी सरकार जन धन योजना को आगे बढ़ा रही है, अब हर गरीब के घर तक बैंक को पहुंचाया जा रहा है | हमारा लक्ष्य है कि डाकियों को ही अब चलता फिरता बैंक बनाया जाए |

Related Articles

Back to top button