अमर सिंह के निधन के बाद खाली सीट पर 11 सितंबर को राज्यसभा का उपचुनाव

भारत निर्वाचन आयोग 11 सितंबर को एक रिक्त स्थान (राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन के बाद) को भरने के लिए उत्तर प्रदेश से राज्यों की परिषद के लिए उपचुनाव आयोजित करेगा। यह फैसला आज लिया गया है। बता दें की अमर सिंह की मृत्यु के बाद से ही यह स्थान रिक्त हो गया था। जिसके बाद अब यह चुनाव होगा।
बता दें की समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का सिंगापुर में निधन हो गया था। जहाँ उनका लम्बे समय से इलाज चल रहा था। उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया था। इस सब के बाद भी अमर सिंह ये दुनिया छोड़ के चले गए । जब अमर सिंह की मौत हुई है उससे कुछ दिन पहले से ही अमर सिंह की तबियत खराब चल रही थी। वहीँ इससे पहले अमर सिंह के निधन की अफवाह फैली थी जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। अमर सिंह ने उस वीडियो में कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है।