बाढ़ से प्रभावित वायनाड पहुंचते ही राहुल बोले, “मैंने पीएम मोदी को फोन किया है”

पूरा केरल इन दिनों बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है | बाढ़ ने यहां भयानक तबाही मचाई हुई है | इस बाढ़ के कारण राज्य में अब तक कुल 76 लोगों की जान जा चुकी है | इस बीच वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए केरल के वायानाड पहुंचे | उन्होंने कैथपॉयिल रिलीफ कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की | राहुल ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उन्होंने लोगो को खाने-पीने की चीजें और जरूरी सामान भी दिए |

इस दौरान राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा, ‘आपके सांसद के रूप में मैंने मुख्यमंत्री को फोन किया | उनसे यथा संभव मदद करने की गुजारिश की है | मैंने पीएम मोदी को फोन किया है | उन्हें बताया कि केरल को केंद्र से मदद की जरूरत है |’ बता दें कि चार राज्यों में बारिश और बाढ़ से अबतक 174 लोगों की मौत हो चुकी है | केरल में अब तक बाढ़ से सबसे ज्यादा 76 लोगों की मौत हो चुकी है | महाराष्ट्र में भी 35 लोगों की मौत, जबकि कर्नाटक और गुजरात में 31-31 लोगों की जान गई है |

Related Articles

Back to top button