सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने पहुंची प्रियंका की 370 पर “चुप्पी”

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज करीब 9:50 पर वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यहां से सोनभद्र के उम्भा गांव में नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जाना था। यही वजह थी कि आज दिल्ली से रवाना होकर प्रियंका गांधी वाराणसी के एयरपोर्ट पहुंची थी।
आपको बता दें कि बीते महीने पहले भी प्रियंका गांधी सोनभद्र के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थी तब उन्हें धारा 144 लगे होने के कारण हिरासत ले लिया गया था। उनकी जिद्द पर उन्हें पीड़ित परिवार के लोगो से चुनार किले में लोगो से मिलवाया गया था। आज जैसे ही प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी एयरपोर्ट पहुँची वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही प्रियंका भी कार्यकर्ताओं को देख कर खुद अपनी गाड़ी से उतर उनके पास आई। जहॉ कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ दिए और जिंदाबाद के नारे भी लगाए । लेकिन इस सब के बीच सबसे चौकाने वाली बात यह है कि प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल गांधी की तरह कश्मीर में धारा 370 के सवालों से बचती नजर आई।
प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि कश्मीर में धारा 370 पर कांग्रेस पार्टी का क्या स्टैंड है तो वो मुड़ कर वापस गाड़ी में चली गयी।