प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में किया भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत
उत्तर प्रदेश की धरती पर आज सत्य, प्रेम और प्रगति के संदेश ने हुंकार भरी।

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा नौ राज्यों का सफर पूरा करते हुए लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करके आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुँच चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत किया।
उन्होंने कहा, हमें सभी भारतयात्रियों पर गर्व है। हर उस भारतवासी पर गर्व हे जो इस यात्रा से जुड़ा। उन्होंने श्री राहुल गांधी जी को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व मुझे आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे, इनके पीछे एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डिगे नहीं।”
उत्तर प्रदेश की धरती पर आज सत्य, प्रेम और प्रगति के संदेश ने हुंकार भरी।
श्री @RahulGandhi जी, हज़ारों भारत यात्रियों के अडिग संकल्प व करोड़ों देशवासियों के समर्थन से भारत जोड़ो का विचार आज जन जन की आवाज बन चुका है। #BharatJodoYatra pic.twitter.com/KU8qY4vW09
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 3, 2023
उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसा कि राहुल गांधी जी ने कहा है नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, आप भी एक-एक गली, एक-एक मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खोलिए। साथ ही उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया।