पीएम मोदी ने शिमला में की जनसभा, कांग्रेस पर किए तीखे बार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनसभा को संबोधित किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखी बार किये और कहा कांग्रेस ने हमेशा जनता को परेशान करने का काम किया।

शिमला में जनसभा संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित करने में लगे हुए हैं। अब उनकी नजर छठवें और चरण में होने वाले मतदान को लेकर है। जिसके लिए पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश की शिमला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सिरमौर में आया हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर पर आया हूं। आगे कहा कि मेरे लिए सिरमौर नई जगह नहीं है मैं भी कभी पार्टी का कार्यकर्ता हुआ करता था। इतनी भीड़ देखकर मुझे लगता है कि शायद मैंने कभी भी सिरमौर में रैली में इतनी भीड़ नहीं देखी है।आगे कहा कि आपने देखा होगा कि हमारी सरकार बनी तो किस तरीके से बदलाव हुआ तेजी से विकास हुआ और अब देश विकसित भारत बन रहा है।
चार लोकसभा सीटों पर हिमाचल प्रदेश में होना है चुनाव
हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटें आती है जिस पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की नजर बनी हुई है। अगर वर्तमान में विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां से कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। लेकिन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। अबकी बार भी भाजपा यही चाहती है कि फिर से यहां की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा हो। जिसको लेकर लगातार पीएम मोदी के साथ-साथ अन्य नेता भी जनसभाओं को संबोधित कर सभी सीटों पर कब्जा पाना चाहते हैं।