परशुराम चेतना पीठ ने किया महिलाओं का सम्मान

आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में लखनऊ में भगवान परशुराम चेतना पीठ ने महिला सम्मान दिवस कार्यक्रम मणिकर्णिका का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली तमाम महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मिता शर्मा और पीठ के संस्थापक व पूर्व विधायक संतोष पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने शिरकत की। जिसके बाद उन्होंने चिकित्सा साहित्य व्यापार पत्रकारिता संगीत जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हुई महिलाओं का सम्मान किया। और कहा कि यह सम्मान समारोह वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा गया है लोगों को सबसे पहले अपने घरों की महिलाओं को सम्मान देना होगा तभी असल में महिला दिवस का अर्थ सार्थक होगा। इस मौके पर तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button