सगाई के बंधन में बंधे परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शनिवार को दिल्ली में राजनेता राघव चड्ढा संग सगाई के बंधन में बंध गई हैं। परिणीति ने इस खबर की घोषणा करने के लिए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं । यह पहली बार है जब परिणीति या राघव ने रिश्ते को स्वीकार किया है।
सगाई के दौरान परिणीति और राघव दोनों ने सफेद रंग की पोशाक पहनी थी, और उनकी पोस्ट की आखिरी तस्वीर उनके हाथों का क्लोज-अप था, जिसमे वह दोनो सगाई की अंगूठियां पहनने नज़र आए हैं।
परिणीति के साथ साथ राघव ने भी अपने ट्विटर हैंडल से अपनी सगाई की तस्वीरे शेयर की हैं। लोगों ने उनके जोड़े का आशीर्वाद और प्रेम से स्वागत किया है।
Everything I prayed for .. She said yes! 💍
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਮਿਹਰ ਕਰਨ। 🙏🏻 pic.twitter.com/OquwJwHTDL— Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 13, 2023
उनके सगाई समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान, प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, अभिषेक मनु सिंघवी और मनोरंजन और राजनीति की दुनिया से कई अन्य लोगों शामिल हुए है।
आपको बता दे की सूत्रों के अनुसार परी और राघव ने एक साथ पढ़ाई की है, उनकी डेटिंग को लेकर बी टाउन में काफी दिन से चर्चे हो रहे थे, जिसकी पुष्टि अब दोनो ने अपनी सगाई की तस्वीरों से की हैं।