पंचायत चुनाव: सिरमौर जिले में इतने उम्मीदवार उतरे मैदान

नाहन, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिये 2828 उम्मीदवाद मैदान में हैं।
तीन चरणों में होने वाले चुनावों में जिला परिषद हेतु 47,
पंचायत समिति के 292,
पंचायत प्रधान के 724,
उप प्रधान पद के 598
तथा वार्ड सदस्य के लिए 1187 उम्मीदवार मैदान में है।
जिले की कुल 259 पंचायतों के लिए पहले चरण में 17 जनवरी को 87 तथा 19 जनवरी को 88 और 21 जनवरी को 84 पंचायतों के चुनाव होंगे।
जिले में इस बार 31 नई पंचायतें भी बनाई गई हैं जिसके बाद कुल पंचायतों की संख्या 259 हो गई है।
पंचायत चुनावों के लिये मतदान टीमें अपने अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं।
पच्छाद ब्लॉक में पंचायत समिति हेतु 41,
पंचायत प्रधान के लिए 126 तथा उप प्रधान के लिए 118,
वार्ड सदस्य के लिए 148 उम्मीदवार मैदान में है।
इसी प्रकार राजगढ़ ब्लाक के लिए पंचायत समिति हेतु 39,
प्रधान पद 106,
उप प्रधान 62 तथा वार्ड सदस्य के लिए 73,
शिलाई ब्लॉक समिति के लिए 21,
प्रधान पद 56,
उप प्रधान 34 तथा वार्ड सदस्य के लिए 64 उम्मीदवार है।
नाहन ब्लॉक में पंचायत समिति के 51, पंचायत प्रधान के 111, उप प्रधान के 125 तथा 311 वार्ड सदस्य के लिए दावेदार हैं। संगड़ाह ब्लॉक में पंचायत समिति के 27, प्रधान पद के 101, उप प्रधान के 46 तथा वार्ड सदस्य के 36 उम्मीदवाद मैदान में हैं।
इसी तरह पांवटा साहिब ब्लॉक में पंचायत समिति के 113, प्रधान पद के 224, उप प्रधान पद के 213 तथा वार्ड सदस्य के लिये 495 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। अब पूरे जिला में सिर्फ कांटी मशवा एक ऐसी पंचायत है जहां पर निर्विरोध प्रधान चुना गया था लेेकिन उसका मतदाता सूची में नहीं था। जिसके बाद अगले उपचुनाव तक उप प्रधान ही गांव का प्रधान माना जाएगा।
बरहाल इस बार अधिकतर पंचायतों में जो ज्यादा घमासान है उसमें भाजपा समर्थित कैंडिडेट के सामने अधिक जगह पर पार्टी से नाराज उम्मीदवार आजाद तौर पर मैदान में उतरे हुए हैं। हालाँकि ऐसा नहीं कि केवल भाजपा के हैं कुछ हद तक कांग्रेस में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है।