घातक होता है सुबह का नाश्ता मिस करना, यूँ पाएं सबसे पोषक डाइट

हमारे शरीर को सही मात्रा में पोषण(Nutrition) मिलना जरुरी है। हर पोषक तत्व के अपने-अपने फायदे होते हैं, लेकिन कई बार हम अपनी बनाई सोच के वजह से प्राप्त पोषण(Nutrition) लेने से वंचित रह जाते हैं। इसका नतीजा होता है कि किसी पोषक तत्वों की कमी की वजह से हमें कई तरह के रोग हो जाते है। इसलिए आहार में प्रयाप्त मात्रा में सारे पोषक तत्व मिलाना जरुरी है।

अक्सर हम जल्दबाज़ी में सुबह का नाश्ता करना भूल जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि ऐसा करके वह कम कैलरी ले रहें है, लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। सुबह का नाश्ता नहीं करने से हम मोटापे के शिकार हो सकते हैं। सच यह है कि सुबह के नाश्ते से हमें ऊर्जा मिलती है।

कई लोग कार्बोहाइड्रेट और वसा को अपने शरीर के लिए अच्छा नहीं मानते हैं, लेकिन हमारे शरीर को सारे पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इसलिए अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट और वसा को भी रखें। शरीर के लिए वसा और कार्बोहाइड्रेट उतने ही जरूरी हैं जितने की अन्य पोषक तत्व। ज्यादा देर तक भूखे न रहे। ये शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। खान-पान में गलत आहार शामिल करने से मेटाबॉलिज्म गड़बड़ाने लगता है।

ये पोषक तत्व है जरूरी

आपको बता दें कि प्रोटीन हमारे शरीर के ऊतकों को बनाने और रख-रखाव, मरम्मत में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीन जरूर रखें। दूध, सोयाबीन, अंडा, दाल, दूध व मांस प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है। दूध, दही,पालक, ब्रोकली में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र की प्रक्रिया को सही रखने में मदद करता है। अनाज, बींस, मेवे, अनार, चुकंदर और हरी पत्तेदार सब्जियों आयरन का अच्छा स्त्रोत है। सेब, नाशपाती, ओट्स, साबुत अनाज और सूखे मेवे में फाइबर अधिक पाया जाता है। इसलिए अपने आहार में इन सभी को शामिल करें।

Related Articles

Back to top button