पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 278292

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में 1557 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 278292 हो गई है। जिसमें से 234149 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 1701 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 42503 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1463 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
असम में नये मरीजों की संख्या 767 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 199749 है। जबकि, 170263 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 931 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 28630 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 853 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 162 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 29190 हो गई है। जबकि, 25742 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 371 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3105 मरीजों का इलाज चल रहा है। 320 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।
मणिपुर में 337 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14715 हो गई है, वहीं 11245 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 164 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3361 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 109 मरीज की मौत हो चुकी है।
अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों का आंकड़ा जारी हआ है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 12971 हो गई है, वहीं 9889 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि, 3052 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 30 मरीज की मौत हो चुकी है।
मेघालय में 139 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8303 हो गई है। जिसमें से 5736 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 90 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2492 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 75 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 112 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 7604 हो गई है। राज्य में 6051 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 91 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1466 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 17 मरीजों की मौत हुयी है।
सिक्किम में 31 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3531 हो गई है। वहीं 3096 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 48 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 295 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 59 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2229 हो गई है। जबकि, 2127 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 102 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।