“अमृतसर में घर में घुसकर NRI पर हमला, परिवार की मिन्नतों के बावजूद बदमाशों ने बरसाई गोलियां”

पंजाब के अमृतसर में एक एनआरआई पर घर में घुसकर गोली चलाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना आज सुबह अमृतसर के दबुर्जी इलाके में हुई।

पंजाब के अमृतसर में एक एनआरआई पर घर में घुसकर गोली चलाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना आज सुबह अमृतसर के दबुर्जी इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, दो युवक अचानक एनआरआई सुखचैन सिंह के घर में घुस गए और उनके परिवार के सामने ही उन पर गोली चला दी।

घायल सुखचैन सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

सुखचैन सिंह, जो अमेरिका में रहते थे, पर हुए इस हमले से उनके परिवार में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर आए दो युवक घर में घुसते हैं और बिना कोई बात किए सीधे सुखचैन सिंह पर बंदूक तान देते हैं। इस समय सुखचैन की मां, पत्नी और दो बच्चे भी घर में मौजूद थे। बच्चे अपने पिता को बचाने के लिए हाथ जोड़ते रहे, और उनकी मां और पत्नी आरोपियों से रहम की भीख मांगती रहीं, लेकिन बदमाशों ने किसी की बात नहीं सुनी और गोलियां चला दीं।

इस घटना को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अमृतसर में हुई इस घटना पर उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे और मां अपने परिवार के सदस्य को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन बदमाशों ने बेरहमी से उन्हें नजरअंदाज कर दिया। सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button