अब महाराष्ट्र में खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, उद्धव सरकार ने किया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) ने प्रदेश में सभी धार्मिक स्थलों (religious places) को खोले जाने की इजाजत दे दी है | वही महाराष्ट्र सरकार ने 16 नवंबर से तमाम शर्तों के साथ सभी मंदिर खोले जाने की इजाजत दे दी है | आपको बता दे की मंदिरों में जाने वाले दर्शनार्थियों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस (guidelines) का नियम से पालन करना होगा | मंदिरों में मास्क पहनकर ही जाने की इजाजत दी जाएगी और ही सरकार की ओर से यह निर्देश भी दिया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) के नियम का पालन सुनिश्चित रूप से किया जाना चाहिए |
वही महाराष्ट्र सरकार के आदेश के जारी करने के बाद सिद्धिविनायक ट्रस्ट (Siddhivinayak Trust) के आदेश बांदेकर ने कहा कि उन्हें इस आदेश की प्रति 15 नवंबर को दी जाएगी। सिद्धिविनियाक ट्रस्ट (Siddhivinayak Trust) के आदेश बांदेकर ने यह भी बताया कि आदेश की कॉपी मिलने के बाद मीटिंग बुलाई जाएगी | सिद्धिविनायक ट्रस्ट के आदेश बांदेकर ने यह भी कहा कि बहुत हद तक संभव है कि मंदिर एक दिन बाद खुल जाएगा | खबरो के मुताबिक मंदिर खोले जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया था | इसे लेकर राज्यपाल ने सीएम उद्धव को पत्र लिखा था | राज्यपाल ने उद्धव को लिखे अपने पत्र में शिवसेना पर हिंदुत्व को लेकर तंज कसा था | राज्यपाल के इस पत्र के बाद इस मसले को एक नया मोड़ दे दिया है वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर राज्यपाल के पत्र की भाषा पर ऐतराज जताया है |