उत्तरी पूर्वी दिल्ली में तनावपूर्ण हालत, फिर शुरू हुई पत्थरबाजी

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहिनबाग जाफराबाद और मौजपुर में प्रदर्शन किया जा रहा है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में अब परिस्थितियां बेहद खतरनाक हो चुकी हैं। सोमवार को यहां जमकर हिंसा हुई। वही आज भी मौजपुर और ब्रह्मपुत्र इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो चुकी है। यह पत्थरबाजी कल भी की गई थी और आगजनी भी हुई थी। बताया जा रहा है कि आगजनी में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल रतनलाल भी शामिल है।
बता दें कि इस हिंसक प्रदर्शन के कारण अब तक लगभग 100 लोग घायल हो चुके हैं। इस समय उत्तर पूर्वी दिल्ली के हालात बेहद खराब हो रखे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से ही यहां आगजनी की शुरुआत हो चुकी है। देर रात से सुबह तक मौजपुर और उसके आसपास के इलाकों में आगजनी के 45 कॉल आए हैं उन विराम जिसमें दमकल की एक गाड़ी पर पथराव किया गया जबकि एक दमकल की गाड़ी को जला भी दिया गया। इस आगजनी में तीन दमकल कर्मी घायल हो चुके हैं।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया है। इस हिंसक प्रदर्शन के चलते उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मौजपुर बाबरपुर गोकुलपुरी जोहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसी के साथ इन इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है।