झारखंड में दिन दहाड़े पांच पुलिस कर्मियों के साथ ऐसी जघन्य घटना किसने की?

झारखण्ड के सरायकेला जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है | नक्सलियों ने तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू बाजार में दिनदहाड़े पांच पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी है | वहीं एक पुलिसकर्मी के लापता होने की सूचना है | सभी पुलिसकर्मी गश्तीदल के थे और गश्ती पर निकले थे | घटना तिरूलडीह थाना क्षेत्र की है | जानकारी के अनुसार मृत पुलिसकर्मियों के सभी हथियार घटनास्थल से गायब हैं | जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस जघन्य घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है | मामले में सरायकेला एसपी ने बताया कि घटना के पीछे भाकपा मओवादियों के हाथ होने की संभावना है |

एक ओर राज्य के नए डीजीपी कमल नयन चौबे ने इस मामले में कहा कि राज्य की पुलिस काफी सक्रिय और संवेनशील है, बावजूद किसी महिला होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान अगवा कर लेना और पांच-पांच पुलिसकर्मियों की इस तरह निर्मम हत्या पुलिस की कार्यशैली व सक्षमता पर सवाल तो उठाती ही है |

Related Articles

Back to top button