नायडू ने रवीन्द्र नाथ टैगोर को किया नमन

नयी दिल्ली उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर को उनकी जयंती पर नमन किया है।
नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि हमें गुरुदेव की उदार दृष्टि का अनुसरण करना चाहिए। वह भारत के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक दृष्टि का अद्भुत संगम थे।
उन्होंने कहा, “ गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर उनकी पावन स्मृति ने विनम्र नमन करता हूं । गुरुदेव की रचनाओं और कला में हमारे प्राचीन ज्ञान और आधुनिक दृष्टि का संगम है। उन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को दिशा दी । गुरुदेव की उदार दृष्टि का अनुसरण करना चाहिए। ”