नायडू ने किया ज्ञानी जैल सिंह को नमन

नयी दिल्ली उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन किया है।
नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह जीवन भर संविधान के मूल्यों के प्रति कटिबद्ध रहे।
नायडू ने कहा, “ ज्ञानी जैल सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धा पूर्वक नमन। वह अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक मूल्य के प्रति कटिबद्ध रहे और गरिमा के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये। ”