नायडू ने जगमोहन के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक बताया है।
नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र और जम्मू कश्मीर के निर्माण मेंजगमोहन के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। राष्ट्र ने उनके निधन से एक कुशल प्रशासक खो दिया है।
नायडू ने कहा, “ मुझे जगमोहन के निधन के समाचार से गहरा आघात लगा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति ओम।”