केजरीवाल को धमकी दे रहा था तिवारी, हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम अभिषेक तिवारी है और वह मुंबई के नाला सोपारा में रहता है। वह एक डिलिवरी ब्वॉय का काम करता है। पुलिस अभिषेक से अब पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से साइबर क्राइम यूनिट को इस संबंध में एक शिकायत मिली थी। शिकायत के मुताबकि एक ईमेल के जरिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत मिलने के फौरन बाद पुलिस ने मामला  दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जिसके बाद अब जाकर इस शख्स को गिरफ्तार किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button