नए साल की सुबह कोहरे की सफेद चादर से ढ़की दिल्ली, मौसम विभाग ने किया Alert

नई दिल्ली नए साल की सुबह में भी दिल्ली में हाड कंपा देने वाली शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। आज की सुबह दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में घना कोहरना (Fog) छाया रहा। वहीं कइ स्थानों पर दृश्यता शून्य आंकी गई। मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। आज सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
गुरुवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के अधिकृत माने जाने वाले सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। साल के पहले दिन शुक्रवार को भी राजधानी में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है,जबकि दो जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तीसरे दिन शहर में शीतलहर चल रही है। शहर के मौसम की सूचना देने वाली सफदरजंग वेधशाला में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ठंड की स्थिति’ बने रहने के आसार हैं क्योंकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
IMD ने स्वास्थ्य को लेकर दी चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड से गंभीर ठंड की स्थिति स्वास्थ्य पर कई गंभीर प्रभाव डाल सकती है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। फ्लू, भरी हुई नाक या नकसीर और कंपकंपी जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जो शरीर की गर्मी खोने का पहला संकेत है।
अत्यधिक ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने और बीमारी का कारण बन सकता है, जिससे त्वचा पीली, कठोर और सुन्न हो जाती है और अंततः काले छाले उजागर शरीर के अंग जैसे अंगुलियों, पैर की उंगलियों, नाक या कान की बाली पर दिखाई देते हैं। गंभीर शीतदंश को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है।