पुड्डुचेरी में वीसीके के सौ से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पुड्डुचेरी: केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने के दौरान उप राज्यपाल किरण बेदी को काला झंडा दिखाने के लिए एकत्रित हुए विदुथलाई चिरुथिगाल काची (वीसीके) के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें-राजपथ पर दूसरी बार किसी विदेशी सेना ने दी राष्ट्रपति को सलामी
वीसीके का आरोप है कि उप राज्यपाल प्रदेश का विकास अवरुद्ध कर रही हैं। वीसीके पहले ही उप राज्यपाल को काले झंडे दिखाने की घोषणा कर चुका था। इससे पहले पुलिस ने वीसीके नेता पवनन को मुदालियारपेट स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उपराज्यपाल के समारोह स्थल जाने वाले मार्ग ‘बीच रोड’ पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।