मोदी ने पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपने टि्वट संदेश में कहा , “ रोहित सरदाना हमें बहुत जल्दी छोड़ गये। ऊर्जा से भरे , भारत की प्रगति के लिए उत्साहित , रोहित को अनेक लोग याद करेंगे। उनके असमय जाने से मीडिया की दुनिया में रिक्तता आयी है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति। ”
उल्लेखनीय है कि सरदाना की आज अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी।