कई आईपीएस का तबादला, आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस आयुक्त

यूपी में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए तबादले का दौर जारी है।

यूपी में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए तबादले का दौर जारी है। शनिवार को शासन स्तर से जारी एक आदेश के अनुसार राज्य में 9 आईपीएस अफसरों को स्थानांतरित किया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ADG BP Jogadhand को महिला सुरक्षा संस्था का कार्यभार सौंपा गया है। ADG आगरा रहे राजीव कृष्णा को ADG सतर्कता अधिष्ठान में स्थानांतरित किया गया। IPS अनुपम कुलश्रेष्ठ (ADG) को ADG आगरा भेजा गया है। IPS Ramkrishana Swarnkar को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। Mohit Agarwal IPS को ADG ATS पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि नवीन अरोड़ा को ADG टेक्निकल सर्विसेज का कार्यभार सौंपा गया है। BD Palsson को ADG ट्रैफिक बनाया गया।

राज्य में पखवाड़े भर पहले ही बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ था। पिछली सूची में 14 आईपीएस अफसरों को स्थानांतरित किया गया था। इसमें दस जिलों के कप्तानों का भी बदलाव हुआ है। समाचारों के अनुसार, योगी सरकार आईपीएस अधिकारियों की कार्यवाही को भी आईएएस की तरह देख रही है। उनकी कामयाबियों के आधार पर उन्हें क्षेत्र में काम मिल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button