मंदसौर : वन विभाग ने पकड़ा 12 फीट का मगरमच्छ

मंदसौर। वन परिक्षैत्र भानपुरा के अन्तर्गत ग्राम चेनपुरिया मार्ग से एक मगरमच्छ लम्बाई लगभग 12 फीट का रेस्क्यू कर सुरक्षित गांधीसागर जलाशय मे छोडा गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव केरहवासी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर इतना बड़ा मगरमच्छ देखकर लोगों के होश उड गये। मगरमच्छ की जानकारी तत्काल वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग के रेस्क्यू में प्रदीप सिंह राठौर वनपाल, कैलाशचंद्र वर्मा, हजारीप्रसाद पाटीदार व टीम द्वारा एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरगच्छ को पकड़कर सुरक्षित गांधीसागर जलाशय में छोडा गया।