ममता ने काजल के निधन पर व्यक्त किया शोक

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को खडदह विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार काजल सिन्हा के कोरोना संक्रमण से निधन पर शोक व्यक्त किया। सिन्हा 59 वर्ष के थे।
बनजी ने ट्वीट किया, “बहुत दुखद खबर है, खड़दह से हमारे प्रत्याशी काजल सिन्हा का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। सिन्हा ने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया। वह तृणमूल कांग्रेस के लिए लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रतिबद्ध सदस्य थे। हमें उनकी बहुत याद आएगी। मेरी उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”
गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण से शमशेरजंग से कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक और जांगीपारा से आरएसपी उम्मीदवार प्रदीप दास की मृत्यु हो गयी है। इन दोनों उम्मीदवारों के निधन से शमशेरजंग और जांगीपारा में अब 16 मई को मतदान होगा।
सिन्हा पिछले तीन दिनों से बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में वेंटिलेशन पर थे। उन्हें 21 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था।